
जमशेदपुर।


नववर्ष सन 2018 ईसवी के अवसर पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सूबे के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दिए। सूर्य मंदिर परिसर में पूजार्चना के उपरांत सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य शुभचिंतकों की बधाई स्वीकार्य की। इस दौरान काफ़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नए साल की मंगलकामना व्यक्त किये। कहा कि बीते वर्ष 2017 में रघुवर सरकार जन अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरी उतरी है। अंत्योदय को परिलक्षित सरकार ने कई परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2018 में भी सरकार विकास की पटरी पर तेज़ दौड़ेगी। इस दौरान सीएम को बधाई देने वालों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह,जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सोशल मीडिया संयोजक विक्रम चंद्रकार समेत विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष एवं काफ़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

