
◆ सीएम रघुवर दास ने खिलाड़ियों को दी1लाख 30 हज़ार की आर्थिक मदद


◆ भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त के पहल पर 24घँटे में बना खिलाड़ियों का पासपोर्ट
जमशेदपुर।
अगामी 21-22 अक्टूबर को बैंकॉक में होने वाले सातवां तिरक ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2017 में जमशेदपुर के टेल्को रिक्रिएशन क्लब में कोच सुनील कुमार प्रसाद द्वारा प्रशिक्षित पाँच नन्हें उस्ताद अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने को तैयार हैं। उक्त सभी खिलाड़ियों के मदद में भाजपा ने हाथ बढ़ाये हैं। वहीं आज सबों को भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारत की ओर से अंतराष्ट्रीय चैम्पियंसिप में जमशेदपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन गौरवान्वित करने वाला है। इनके विजय की कामना करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। कोच सुनील प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी 1लाख 30 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। वहीं इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सरकार से सहयोग राशि दिलाने ने सराहनीय सहयोग दिया तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं कोच के पासपोर्ट तैयार करने में भी जिला के उपायुक्त अमित कुमार के सहयोग से कोच सुनील कुमार प्रसाद एवं प्रतिभागी शिल्पी दास को पासपोर्ट उपलब्ध कराया गया। रविवार को सभी प्रतिभागी खिलाड़ी एवं कोच ने भाजपा कार्यालय पहुँचकर ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के योगदान के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं नन्हीं प्रतिभागियों ने उनसे आशिष भी लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को माला पहनाकर एवं मिठाई ख़िलाकर विजय होने के शुभकामना दिए। इस क्रम में तैकण्डो कोच सुनील कुमार प्रसाद ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर की सुबह स्टील एक्सप्रेस से सभी प्रतिभागी कोलकत्ता जाएंगे। वहीं 19 को वे बैंकॉक के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचे के उपरांत 20 अक्टूबर को सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा जिसके बाद वे दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बताया कि तीन वर्गों के खिलाड़ी उक्त टूर्नामेंट में शामिल होंगे जिनका चयन पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय ताइक्वांडो बोर्ड की ओर से आयोजित द्वितीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। बताया कि उक्त अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 25 ख़िलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें जमशेदपुर के 7 खिलाड़ी शामिल हैं। जमशेदपुर से शामिल हो रहे खिलाड़ियों में एक माँ-बेटी भी बैंकॉक में अपने प्रतिभा दिखाएंगी। सीनियर वर्ग की प्रतिभागी शिल्पी दास एवं उनकी पुत्री श्रीजिता दास (सब-जूनियर वर्ग) में खेलेंगी। वहीं स्वयं कोच सुनील कुमार प्रसाद भी मास्टर वर्ग की चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विभिन्न वर्ग के प्रतिभागी :
- सब- जूनियर वर्ग :
1) कोमल कुमारी ( आयु-13वर्ष, स्कूल: विग इंग्लिश स्कूल)
2) नीति ( आयु -13वर्ष , स्कूल : जमशेदपुर पब्लिक स्कूल )
3) श्रीजिता दास (आयु-06वर्ष, स्कूल: वैली व्यू स्कूल) - जूनियर वर्ग :
1) रीमा कुमारी ( आयु-16 वर्ष, स्कूल: विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की पूर्व छात्रा)
2) गौतम कुमार (आयु-15 साल, चाईबासा निवासी) - सीनियर महिला वर्ग
1) शिल्पी दास (आयु-30 वर्ष) - कोच एवं मास्टर वर्ग:
1) कोच सुनील कुमार प्रसाद (आयु-30 वर्ष)

