
जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो भी अपना प्रत्याशी खङा करेगा ये बाते जमशेदपुर में झामुमो के कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सी एम हेंमत सोरेन ने पत्रकारो से कही। उन्होने कहा कि इसके लिए राज्य कमेटी को कई दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होने कहा इसके लिए आगे की रणनिति पार्टी बिहार कमेटी के रिर्पोट करने के बाद कार्रवाई करेगी.उन्होने कहा कि पार्टी का खासकर झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पर अधिक घ्यान है और पार्टी अपने स्तर से तैयारी शुरु कर दी हैं। अस्थायी महिला मजदूर के मजदूरी बढाने के लिए टाटा स्टील के प्रबंधन को लिखेगे पत्र हेंमत सोरेन ने कहा कि टाटा स्टील में सैकडो की संख्या मे महिला मजदूर है टाटा स्टील के प्रबंधन को एक पत्र पार्टी के द्वारा एक पत्र लिखा जाएगा।जिसमे मांग की जाएगी की उन महिला मजदूरो का मजदूरी को दुगूना और उनकी नौकरी को स्थायी किया जाए।



