
जमशेदपुर।


शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र मे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से दिनदहारे साढे लाख रुपये की छिनतई होने का मामला प्रकाश मे आया है । इस मामले को लेकर बिष्टुपुर थाना मे मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्घ मान कर चल रही है।
इस सदर्भ मे बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि रायटर सेफ गार्ड कंपनी है जो लोगो को कपनियो को पैसा पहुचाने का काम करता है वही आज यह कंपनी दो कर्मचारी कई बैंको से पैसा निकाल कर मानगो के किसी कंपनी में पैसा देने जा रहा था। इसी दरम्यान बिष्टुपुर सिग्नल के पास उसके बैग को अज्ञात लोग लुट कर चलते बने। उन्होने कहा कि चुकि इतनी बड़ी रकम बाईक पर ले कर जाना संदेह लग रहा है। उन्होने कहा फिर भी पुलिस पुरे मामले की जानकारी ले रही है। उन्होने कहा शहर के प्रमुख स्थानो मे सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है।जहां घटना घटी है वहा भी लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

