
जमशेदपुर।


शहर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बेल्डीह बस्ती में एक घर से महिला(45) महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुर्ष्कम कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से गला दबा कर हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप मृतक महिला के दमाद के भाई चांदी दास पर लगा है। वही बस्तीवासियो ने आरोपी को पक़ड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और मामले की छानबीन कर रही है।

