
जमशेदपुर।
भाजपा जिला महानगर प्रभारी सतेन्दर सिंह जमशेदपुर प्रवास पर आज जमशेदपुर पहुंचे ! जमशेदपुर पहुंचनें पर उन्होने बारीडीह मंडल अंतर्गत निवास करने वाले परिचित भाजपा मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव और भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ से मुलाकात करनें आवास पहुंचे ! आवास पहुंचने पर कुमार सौरभ और अमित श्रीवास्तव नें बुके देकर उनका स्वागत किया ! सतेन्दर सिंह से दोनो नेताद्वय ने कुशलक्षेम पूछा और भाजपा के लिए बेहतर करने का मार्गदर्शन प्राप्त किया !
आधे घंटे तक रहने के बाद सतेन्दर सिंह भाजपा जिला पदाधिकारी के बैठक में शामिल होने के लिए जिलाकार्यलय प्रस्थान किए !

