
जमशेदपुर। बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने का सपना है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षांड़गी ने यह बातें कही. उन्होंने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों का पदस्थापन शुरू हो गई है. आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए वे प्रयासरत हैं. इसके लिए समाज के सभी लोगों के सहयोग की ज़रुरत है. विधायक ने कहा की उनके जीवन के प्रथम विधान सभा सत्र में ही बहरागोड़ा-चाकुलिया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांगों को लेकर आवाज बुलंद किये हैं. विधायक ने पुराने भवन से नए भवन तक पि.सी.सी. पथ अपने विधायक-निधि से पथ-निर्माण करने की घोषणा की. उन्होंने जिले के स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के प्रयास के लिए सिविल सर्जन डॉ.एस.के.झा की प्रशंसा की, विधायक ने कहा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रंजित कुमार मुर्मू क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ.एस.के.झा ने कहा की जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा. उन्होंने विधायक कुणाल सारंगी द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. सिविल सर्जन ने कहा की बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आगे बढाने के लिए विधायक महोदय का सहयोग प्रभारी पदाधिकारी लेते रहेंगे. कार्यक्रम में आर.सी.एच. पदाधिकारी डॉ.महेश्वर प्रसाद, डॉ.शिव चन्द्रिका हांसदा, डॉ.रंजित कुमार मुर्मू, झामुमों जिला संगठन सचिव आदित्य प्रधान सहित स्वास्थ्य कर्मी गण, सहिया उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन लेखा पदाधिकारी श्यामा प्रसाद महापात्र एवं धन्यवाद् ज्ञापन डॉ.रंजित कुमार मुर्मू ने किया.



