
कृष्णेंदु घोष, बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. मुख्य समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किये गए जहाँ प्रखंड प्रमुख झानो मांडी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, पुलिस जवानों ने राष्ट्रिय ध्वज को सलामी दी,


इस अवसर पर बी.डी.ओ. ज्ञानमणि एक्का सी.ओ. जयवंती देवगम, थाना प्रभारी अनजानी कुमार उपस्थित थे. विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए.
नेताजी सुभास शिशु पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम पार्क के संग्रक्षक रबिन्द्रनाथ दास की अगुवाई में आयोजित किए गए. बिनापानी पाठागार में दो-दिवसीय जमिरुल हक-दिलीप गिरी मेमोरियल फूटबल प्रतियोगिता का उदघाटन बी.डी.ओ. ज्ञानमणि एक्का ने किया. किड्स होम के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बहरागोड़ा थाना, बद्सोल थाना, छात्र के विद्यालयों में परंपरागत ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. अनेक गाँव में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किये गए.


