
जमशेदपुर।
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने टीएमएच में घायल बलदेव सिंह को देखने के दौरान अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बलदेव सिंह गोलीकांड की उन्होंने निंदा की ।प्रशासन से अविलंब दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी बलदेव सिंह को गोली कांड में फंसाया गया जबकि वह घर में ही सोया था। उस केस की भी अगर सही ढंग से जांच होती है तो आज यह घटना नहीं होती । इसी का परिणाम है कि बलदेव सिंह पर गोली चली । इस गोली कांड में राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। इसकी निष्पक्षता पूर्वक जांच होनी चाहिए।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह जी के साथ समाजसेवी धर्मेंद्र प्रसाद, कमल, नरेश, कोल्हान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सुनील गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।



