
जमशेदपुर।


टाटानगर स्टेशन में बीती रात पूणे से हावडा जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस को बम की अफवाह के कारण करीब ढाई घंटे में रुकना पड़ा। ये घटना बीते रात की है। हालाकि ट्रेन जांच के बाद कुछ नही मिलने का बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए ऱवाना कर दिया गया।
बताया जाता है कि बुधवार की रात पुणे से हावड़ा जा रही आजाद हिन्द एक्सप्रेस में बम की अफवाह चक्रधरपुर मंडल के अन्तर्गत गोइलकेरा स्टेशन से में फैली थी। एक विक्षिप्त व्यक्ति बम की अफवाह फैलाकर गोइलकेरा स्टेशन आउटर पर ट्रेन से कूद कर भागने लगा। उसके भागने के साथ ही ट्रेन मे यात्रा कर रहे यात्रियो के बीच अफरातफरी मच गई। उसके बाद चक्रधरपुर मंडल कंट्रोल से टाटानगर स्टेशन मे पूरे ट्रेन को जांच करने का आदेश दिया। बुधवार की रात एक बजे जैसे ही ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंची । आरपीएफ के एसके चौधरी, एमके सिंह, जीआरपी डीएसपी के केरकेट्टा ट्रेन आन से पहले से प्लेटफॉर्म पर थे। जवानों ने खोजी कुत्ता व मेटल डिटेक्टर से आजाद हिन्द एक्सप्रेस की हर एक बोगी की जांच की। लेकिन, कोच से विस्फोटक नहीं मिले। इससे रात सवा एक बजे से सुबह चार बजे तक ट्रेन की जांच की गई। जांच मे जब कुछ नही मिला तब ट्रेन को टाटा से हावड़ा रवाना किया गया ।

