
जमशेदपुर।


जिले के गालुडीह थाना क्षेत्र में पिता ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से बेटी के शव को नदी किनारे जंगल फेंक दिया। घटना के अंजाम को देते समय उसका बेटा साथ मौजुद था। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब बेटी की गुमशूदा की शिकायत करने पिता और भाई ने गालुडीह थाना पहुंचे। वही मौजुद थाना प्रभारी को उसकी गतिवीधी में शक लगा। कड़ाई से पुछताछ की तब जाकर खुलासा हुआ कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया।

