
जमशेदपुर।


झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह ने प्रेस कहा आगामी 30 अक्टूबर संध्या 4 बजे झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के नेतृत्व मे जेवीएम विधायक दल के नेता सह पुर्व मंत्री प्रदीप यादव का जोरदार अभिनंदन समारोह भुईयाडीह नन्द नगर (ग्वाला बस्ती पार्क के पास ) मे आयोजित किया जायगा । बबुआ सिंह ने कहा कि प्रदीप यादव झारखंड सरकार के दमनात्मक नीति के खिलाफ जोरदार हुंकार भरेंगे एवं झारखंड सरकार का पोल खोलेगे सी एम के गृह क्षेत्र मे।
उन्होने कहा कि को गोड्डा मे किसानो के पुश्तैनी जमीन को जबरन सरकार लाठी गोली के बल पर अडाणी के पावर प्लांट लगाने के नाम पर औने पौने दाम मे छीनना चाहती थी जिसके विरोध मे श प्रदीप यादव जी आमरण अनशन पर बैठे थे ।झारखंड सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा रात के अंधेरे मे लाठी एवं गोली के बल पर प्रदीप यादव जी को झुठा मुकदमा मे फसाकर जेल के सलाखो के अंदर भेजा गया ।
पांच महीने के बाद जेल से रिहाई के बाद पहली बार प्रदीप यादव जमशेदपुर आ रहे और इन्ही के सम्मान मे स्वागत समारोह रखा गया है ।
कार्यक्रम मे जेवीएम के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह उपस्थित रहेगे ।

