
जमशेदपुर।


पोटका विधानसभा की बिजली की समस्या को लेकर पोटका की विघायक मेनका सरदान विधुत विभाग के जी एम से मिली । इस दौरान उन्होने विधुत विभाग के जी एम से मांग की है कि दुर्गा पुजा के पहले पुरे पोटका विधानसभा में बिजली की आपुर्ती बहाल कर दी जाए।
इस सदर्भ मे विधायक मेनका सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के प्रखण्डो मे कई ऐसे गांव है जहां ट्रासफार्मर है तो पोल नही है पोल है तो तार नही है क स्थानो मे दोनो चीज नही है। इसलिए जल्द से जल्द इन जगहो मे बिजली की व्यवस्था की जाए।
उन्होने कहा कि इसके अलावे बागबेड़ा थाना क्षेत्र मे कई मोहल्ला से 31 हजार वोल्ट का बिजली का तार गया हुआ है।उसे भी वहां से हटाकर दुसरे जगह से ले जाने की मांग जी एम से की है।
इसके अलावे जादुगोडा फीडर मे 50 एम बी का एक ओर नया ट्रासफार्मर बैठाने की मांग की है ताकि उस क्षेत्र मे बिजली निर्बाध रुप मे जारी रहे ।

