
जमशेदपुरः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि को युवा कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रुप में मनाया. यह कार्यक्रम साकची स्थित शहीद चौक पर प्रातः 11 बजे स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राकेश साहू ने की. इस अवसर पर श्री साहू ने राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के विकास को एक नया आयाम दिया. विशेष कर तकनीकी क्षेत्र में विभिन्न प्रयोग उनके ही कार्यकाल में हुआ. उन्होंने देश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पूरी दुनिया के समकक्ष ला खड़ा किया. देश में पहली बार कंप्यूटर लाने का श्रेय भी उन्हीं को है. इस अवसर पर राष्ट्रीय यूथ इंटक संजीव श्रीवास्तव,अनीष कुमार, संजय यादव, दिलीप झा, विजय मुखी, श्रवण साव, सूरज प्रसाद, सुनील प्रसाद, राजा सिंह,सुनील गिरि, देवेंद्र कुमार आदि समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र शर्मा ने किया.



