

जमशेदपुर।
शहर मे सोमवार की घटना के बाद फैले दंगे के मामले का जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले दोनों गिरोह के सरगना शिबू और वारिस को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस की बाते को माने तो य़े घटना 19 जुलाई को हुए दो गिरोह के बीच मारपीट का घटना का अंजाम है।उन्होने कहा कि,दोनों ही गिरोह में हिन्दू मुस्लिम लड़के शामिल हैं।संवाददाता सम्मेलन के दौरान एस एस पी छेड़खानी की घटना से किया इंकार किया । उन्होने कहा कि विवाद का कारण आपसी रंजिश हैं।उन्होने कहा कि इस मामले मे कुल123 लोगो की गिरफ्तारी हुई है।उन्होने कहा कि दंगाईयो सूची तैयार किया जा चुका है।पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा हैं।उसके अनुसार कार्ड़वाई की जाएगी।उन्होने कहा कि पत्थर बाज़ी करने वालों में शामिल लोगों को पुलिस के द्वारा चिह्नीत किया जा रहा है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावे जिला पुलिस ने 89 लोगो वारंटियो को पुलिस ने गिऱफ्तार किया है।
क्या है मामला
- घटनास्थल-बावनगोड़ा चैक, आजादनगर (19 जुलाई)
2 समय- प्रातः लगभग 08.30 बजे
3 आसिफ अख्तर उर्फ शिबू एवं इसके दोस्त मो0 जसीम का मो0 वारिस एवं उसके अन्य दोस्तों के साथ विवाद एवं मारपीट।
4 घटना का कारण- मुहर्रम में हुई मारपीट
5 विवाद के दरम्यान ही आजादनगर थाना की गश्ती गाड़ी का आगमन।
6 वारिस एवं उसके सहयोगी गश्ती दल की गाड़ी को देखकर फरार।
7 गश्ती गाड़ी द्वारा दोनों जख्मियों(शिबू एवं जसीम) को थाना ले जाया जाना व एम0जी0 एम0 अस्पताल में ईलाज कराना।
8 घटना के संबंध में आसिफ अख्तर उर्फ शिबू के फर्दबयान के आधार पर मानगो (आजादनगर) थाना काण्ड सं0 296/15 विरूद्ध .वारिस एवं अन्य के दर्ज किया गया।
20 जुलाई
- संध्या लगभग 06.30 बजे आशिफ अख्तर उर्फ शिबू एवं इसके सहयोगी (1.बबई नन्दी उर्फ पुटिक, 2. शुभम सिंह, 3. जसीम 4.दीपू 5.बाबू (आशिफ उर्फ शिबू के भाई के साला), 6.इमरान, 7.भगीना, 8.राजा, 9.फलवाला, 10.कल्लू, 11.फैयाज) के द्वारा गाॅंधी मैदान के पीछे शराब का सेवन करना।
- इसी बीच में दूसरे गुट के वारिस, एवं उसके दोस्त (1.छोटू पंडित, 2. .मोनू पाण्डेय (वारिश का दोस्त), 3. जल्ला फिरोज, 4.सद्दाम बच्चा, 5. फैयाज एवं 6.गुलजार लाईन मुहल्ला के कुछ लोगों का गॉधी मैदान में पहुँचना।
- दोनों गुटों में दोनों समुदाय के लोगों का सम्मिलित रहना।
- अपराधिक इतिहास एवं पृष्ठभूमि
- रात्रि लगभग 08.30 बजे गाॅधी मैदान में आषीफ अख्तर उर्फ शिबू व उसके सहयोगियों एवं वारिस व उसके सहयोगियों के बीच दिनांक 19.07.15 को बावनगोड़ा की घटना को लेकर विवाद व मारपीट।
- मारपीट की घटना में षिबू व उसके सहयोगियों की अधिक संख्या की वजह से भारी पड़ना।
- अपने को कमजोर पाकर वारिस व उसके सहयोगियों का वहां से एम0एन0ए0सी0 बिल्डिंग के पास के गेट से होते हुए दाईगुटु की ओर भागना।
- इसके बाद छोटू पंडित व मोनू पाण्डेय के द्वारा अपने समुदाय के लोगों को भड़काकर सड़क जाम करना और दूसरी ओर शिबू, कैप्टन पप्पू, मो0 हाफिज उर्फ लल्लु व सहयोगियों द्वारा अपने समुदाय के लोगों को भड़काकर रोड नं0 01 के सामने एकत्रित करना।
- दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध गाली-ग्लौज नारेबाजी एवं रोड़ेबाजी प्रारम्भ किया जाना।
- घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन का पहुँचना और स्थिति को नियंत्रित करना।
- दोनों समुदायों द्वारा घटना को साम्प्रदायिक रूप दिया जाना।

