
साथ मे 21 मोबाईल के अलावे नक्सली साहीत्य भी बरामद


चाईबासा ।
जिला पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने बंदगाव थाना क्षेत्र से दो नक्सली को पकड़ने मे सफलता पाई है।उसके पास से 21 मोबाईल सेट के अलावे भारी मात्रा नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया ।
इस सदर्भ मे पश्चिम सिहभुम के एस पी माईकल राज ने कहा कि बंदगाव थाना क्षेत्र मे जिला पूलिस और सी आर पी एफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था।तीन दिन पूर्व सोदिक गांव के पास से 200 मीटर तार बरामद किया गया । उसके बाद उसी पुलिस 25 किलो का तीन तीन केन बम बरामद किया।तार के आधार पर
उन्होने कहा कि पुलिस का अभियान जारी रहा। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की सोंदिक गांव में दो नक्सली पहचान छुपा कर रहे है। पुलिस के द्वारा संघन अभियान उस गांव मे चला गया और संदेह के आधार पर दो युवको को पकड़ा गया। पुछताछ पर उसने नाम बोस चंपिया और सोमा बताया। उसकी जांच की गई तो उन लोगो के पास से भारी संख्या मे नक्सली साहित्य के अलावे 21 मोबाईल बरामद किया गया।उन्होने कहा कि नक्सलियो के पास बरामद मोबाईल गांव वालो से छिना गया। नक्सलियो
को संदेह था कि गांव वालो मोबाईल के जरिए पुलिस को उनकी सुचना देते है इसलिए उनका मोबाईल जब्त कर लिया गया है।

