
जमशेदपुर।


पिपला से गोविंदपुर के बीच बनी पुल को जोड़ने वाली एप्रोच सड़क के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। एप्राेच सड़क के काम को वन विभाग के द्वारा रोक दिया गया था।इस एप्रोच सडक के बीच में सात गांव के लोगों की रैयती भूमि आ रही थी। बुधवार को गांव वालों और वन विभाग के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम ने वार्ता की। वार्ता के दौरान गांव वालों से सड़क निर्माण की सहमति पर वार्ता हुई। टीम में परियोजना निदेशक बी. माहेश्वरी, डीएफओ सबा अालम अंसारी, गज परियोजना निदेशक सह उप वन संरक्षक, जिला परिषद सदस्य देव्यानी मूर्मु्, सवानंद नायक शामिल थे।

