
जमशेदपुर।। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में उपायुक्त श्री अमित कुमार से उनके कार्यालय में मिला । इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने उन्हें मांगपत्र सोपते हुए कहा कि नववर्ष के आगमन पर हर तरफ पिकनिक का माहौल बना हुआ है और इस दौरान जमशेदपुर के पिकनिक स्थलों पर झारखंण्ड ही नही बल्कि बंगाल और ओडिशा से भी पर्यटक पहुचते है।इस दौरान पिकनिक स्थलों पे शौचालय न होने के कारण खासकर माहीलाओ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। झारखंड सरकार लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चला रही है । स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रही है। खुले में शौच पर रोक के लिए लगातार स्थाई ओर अस्थायी शौचालयों का निर्माण जिला प्रशासन करवा रहा है। उसी के तहत पिकनिक स्थलों में भी अस्थाई शौचालयों का निर्माण करवाया जाए।इस बाबत पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था रहेगी कि किसी को भी किसी प्रकार अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसे चुनोती के रूप में ले रहा है और पूरी कोशिश करेगा कि इस सीजन में पर्यटकों के लिए शौचालयों की उचित व्यवस्था हो सके ताकि आगन्तुक नववर्ष का स्वागत बिना किसी खलल के कर सकें।ओर सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट रहेगी ताकि किसी भी हाल में पर्यटक वापस न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। प्रतिनधिमंड़ल में बलजीत सिंह संसोआ, परमजीत सिंह सरली, मंजीत सिंह गील,मनमीत लुथरा, हैप्पी सिंह उपस्थित थे।



