
जमशेदपुर।


बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित विजयागार्डन में एक फ्लैट मे पारिवारिक कलह से तंग आकर अपनी पत्नि और बच्चे को जहर देकर मार डाला। और दुसरे कमरे मे जाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही फ्लैट मे तीन तीन लोगो के शव पाए जाने से पुरे ईलाके मे सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि बिजयागार्डेन के फ्लैट नबंर 21/ 24 के रहने वाले निशांत वैभव(39) ने मंगलवार की सुबह उसकी मां दरवाजा खोल कर जैसे ही अंदर गई। अंदर के दृश्य देखकर वह दंग रह गई। अंदर के कमरे निशांत वैभव पंखे मे लटके हुए है। उसको लटका देख उसकी मां चिल्लाई तो आस पास के लोग दौड़कर शामिल घर आए। दुसरे कमरे मे देखा कि पलंग पर निशांत वैभव की पत्नी पुर्णिमा वैभव (35) और बेटे अक्षत वैभव (6) का शव पड़ा हुआ है। उसके बाद स्थानिय लोगो ने उसके शव को स्थानिय थाना को सुचना दी।
जानकारी अनुसार निशांत वैभव इंजीनियर के साथ क्राटेक्ट्रर थे। आखिर किन कारणो ने उन्होने आत्महत्या की है। अभी तक पता नही चल पाया है। आशांका व्य़क्त की जा रही है। निशांत वैभव पहले अपनी पत्नि और बच्चे को जहर दिया होगा। दोनो के मरने के बाद उसने आत्महत्या कर ली होगी।
इस सबंध में सिटी डी एस पी अमनदीप सिह ने घटना की पृष्ठि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टि मे पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। क्योकि मृतक के पास से एक सोसाईड नोट भी बरामद हुआ है। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है।

