
जमशेदपुर : न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजलिना जॉन तथा सत्यभामा कुमारी मौजूद थी. इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया गया गया तथा किसी तरह की कानूनी समस्या होने पर मदद के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार अथवा जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में चल रहे विधिक सहायका केन्द्र में संपर्क करने के लिये कहा गया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी कई तरह की समस्याओं से न्यायिक पदाधिकारियों को अवगत कराया. मौके पर मौजूद पीएलवी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया गया.
अभियान में पीएलवी कपिलदेव ठाकुर, सुनील पांडेय, नन्दा रजक, प्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, माधवी कुमारी, सुनीता कुमारी, जोबारानी बास्के, युधिष्ठिर महतो, बुधेश्वर मुर्मू, अमरचन्द्र गोपए, खगेन्द्र नाथ टुडू समेत अन्य मौजूद थे.



