
सांसद संग भाजपाईयों ने किया नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन


जमशेदपुर।
आजादहिंद फौज के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 121वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर कमिटी ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित आमबगान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि जमशेदपुर सांसद ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नेताजी को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि नेताजी सुभाष द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों के प्रति सजग होकर अमल करने की जरूरत है। इस दिशा में युवाओं को सार्थक पहल करनी होगी। मौके पर भाजपाजनों ने नेताजी के अद्वितीय साहस और नेतृत्व को सराहते हुए देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, काजु शांडिल, प्रीति सिन्हा, प्रोबिर चटर्जी, ज्योति अधिकारी,सुशीला, दिलीप कुमार, गणेश मुंडा, रतन महतो समेत काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

