
जमशेदपुर।


स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए आंदोलनरत छात्रओं ने सोमवार की रात जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के सामने सड़क पर जाम कर घरने मे बैठ गई। इस दौरान जाम को खत्म कराने आए एस डी ओ आलोक कुमार और छात्रांओ के बीच जमकर बहस बाजी हुई। हालकि बाद मे एस डी ओ और डी एस पी ( पी सी आर) के हस्तक्षेप और अश्वसान के बाद छात्रओं ने सड़क जाम को सामाप्त कर दी। सड़क जाम कर रही छांत्राओ ने कहा कि इस मामले अगर मंगलवार को न्याय नही मिला तो फिर सड़क पर उतर कर वे लोग अंदोलन करेगी। वही इस मामले के हल निकालने के लिए उपायूक्त डॉ अमिताभ कौशल ने डी आर डी ए के निदेशक उमा महतो को नियुक्त किया है। मंगलवार को कॉलेज की प्राचार्या के साथ मिलकर साऱे मामले का निपटारा करेगी।
घरने मे बैठी छात्राओ का आरोप है कि एस डी ओ और बिष्टपुर थाना के पुलिस कर्मीयो ने घरने मे बैठे छात्राओ के आपत्तीजनक टिपणी भी की है। छात्राओ ने कहा कि घरने के दौरान बाहर से आए कुछ यूवक यहां पर आकर हमलोगो से बदतमीजी भी की है। छात्राओ के साथ कहना है कि जब पुलिस कर्मी को कहा गया कि बाहर के यूवक हमलोगो के साथ बदतमीजी कर रहे है तो वे चुप चाप बैठे रहे ।
वही सड़क जाम की सूचना पर जमशेदपुर वीमेस कालेज के पास पहुंचे एस डी ओ आलोक कुमार ने कहा कि उन्हे जानकारी मिली कि कॉलेज की कुछ छांत्राए सड़क जाम कर दी है तो उसी सुचना के आलोक पर पहुंचे । कॉलेज की प्राचार्या से बात हुई है उन्होने कहा कि सीटे नही होने के कारण इन छात्राओ का नामांकन नही हो पा रहा है। एस डी ओ ने कहा कि सारे छात्राओ को कहा गया है कि मंगलवार की 12 बजे प्राचार्या के कक्ष मे वार्ता होगी। इस मामले का समाधान का प्रय़ास किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से जमशेदपुर वीमेस कांलेज की स्नातक पार्ट 1 मे सांईस और कॉर्मस नामांकन को लेकर छांत्रांए अंदोलनरत है।

