
जमशेदपुर।


शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र मे दहेज के खातिर पत्नी को मार कर लटकानो का मामला प्रकाश मे आया है। वही इस मामले मे मृतका के पति और मां को पुछताछ के लिए थाना ले कर आई है। वही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सबध में मृतका के भाई ने कहा कि मेरी बहन मधु मंडल की शादी चार वर्ष पूर्व मानगो के उलीडीह के रहने वाले विजय मंडल के साथ हुई थी। दो माह पूर्व मेरी छोटी बहन की शादी हुई है।इसके बाद से मेरी बहन को ससुराल वालो ने और दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगा। मेरी बहन ने इसकी शिकायत कई बार की थी। आज सुबह वह बोली थी कि वह मायका आने वाली थी लेकिन उलीडीह थाना ले फोन आया कि आपकी बहन आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने कहा कि मेरी बहन की हत्या उसके पति विजय मंडल के द्वारा किया गया है। और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को लटका दिया है।
वही उलीडीह पुलिस ने आरोपी मृतका के पति विजय मंडल और उसकी मां को थाना मे लाकर पुछताछ कर रही है।

