
जमशेदपुर।


शहर के बिष्टुपुर स्थित काली बारी मंदिर में आज विजय दशमी मनाया गया ।माँ की पूजा- अर्चना के बाद विजयदशमी को महिलाओ ने सिंदूर खेला के साथ माँ दुर्गा को विदा किया। वही सिंदूर खेल खेलती महिलाओं ने कहा की जिस तरह से माँ दुर्गा सुहागन है और सिंदूर सूहाग की निशानी है इसलिए आज माँ दुर्गा अपने मायके से ससुराल जा रही है । इस लिए उन्हें सिंदूर लगाते है और आपस में सिंदूर लगाने का काम करते है और खुशी खुशी उन्हें विदा कर रहे है । हमारी कामना है की मां अगले साल जल्दी आये ।

