
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलीक साहू महा सभा के कल्याण क्षेत्रीय समिति द्धारा वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को स्टील हाऊस साकची में किया गया। जिसमें साहू समाज के सभी गणमान्य लोगों ने मंच साझा कर विचार गोष्टी की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता मूलचंद साहू शामिल हुए ।
अन्य सम्मानित अतिथि में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, राजकिशोर प्रसाद, कुंदन गुप्ता, शशिकांत महाराज, द्वारका प्रसाद, अशोक साव, विदेशी साव, डॉक्टर जीवन प्रसाद, राजेश साव, मिथलेश साव, डॉक्टर ऋषिकेश, पारस साव, सत्यनारायण साव, राजेश साव, मनोज गुप्ता एवम अन्य शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लंकेश साव, शिव बालक प्रसाद, विशाल साव, कृष्णा कुमार, महेश साव, नारायण साव, श्रीराम साव, रंजीत कुमार एवम कल्याण नगर के समस्त साहू बंधुगण का योगदान रहा।



