
जमशेदपुर । .दिल्ली में जिस तरह डेंगू ने अपना कहर बरपाया उसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। और डेगु शहर मे न फैले इसलिए यहां पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है । वहीं परसूडीह स्थित सिविल सर्जन कार्यलय में आज शहर के विभिन बड़े अस्पतालो के डाक्टरों , जिला प्रशासन के अधिकारी ,कॉरपोरेट घराना के अलावा यहां के जनप्रतिनीधीयो के साथ महत्वपुर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे डेंगू ,चिकन गुनिया ,तथा जापानी बुखार को लेकर एक बिचार विमर्श किया गया। वहीं डेंगू कैसे फैलता है और कैसे बचा जा सकता है आदि इन से विषय पर बर्तालाप काफी घंटो तक चला। वहीं.मेप के माध्मम से डेंगू के लक्षण और हर साल के रिपोर्ट को डाक्टरों के समीप दिखाया गया .।.. इस सदर्भ मे सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार झा ने बताय़ा कि जिला में डेंगू के एक भी केस सामने नही आए है। लेकिन जापानी बुखार के २७ मरीज अब तक सामने आ चुके है। उन्होने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए सिविल सर्जन कार्यलय मे बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे डेगु से बचने के लिए उपाय के ला जिला प्रशासन तैयार है । उन्होने कहा कि इसके लिए हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन इसके लिए पुरी तरह से निपटने के लिए तैयार है।उन्होने कहा कि शिक्षण विभाग के अधिकारीयो को निर्देश दिया गय़ा है कि स्कूल मे पढने आने वाले बच्चो को कम से कम पुरे बांह का शर्ट पहन कर आने के लिए कहा जाए। इसके अलावे निकाय के द्वारा जगह जगह गंदगी को हटाया जाए और गैम्सिंग पाउडर को जगह जगह छीटा जाए। उन्होने शहर और ग्रामीण जनताओ से आग्रह किया की वे अपने आस पास क्षेत्रो मे गंदगी न फैलाये।

