
ग्रामीणो ने रिर्सोट प्रबंधन पर देह व्यापार कराने का लगाया आरोप


जमशेदपुर ।
जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के मीरूडीह स्थित डिमना रिसोर्ट और नीबू बागान में देहव्यापार किये जाने के विरोध में ग्रामीणो ने रैली निकाली और गाँव में प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणो ने गाँव में बैनर पोस्टर लगाकर अपना विरोध जताया.। गाँव में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले जोड़ो पर पाबंदी लगाने की मांग की , इधर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो का कहना था की आये दिन यहाँ जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र और आस पास के इलाको से प्रेमी जोड़े आते है और रिसोर्ट में जाकर अश्लील हरकत करते है.। इन लोगों ने रिसोर्ट में देहव्यापार चलाये जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणो ने बताया की यहाँ लोग पहुँचते है और नशा भी करते है बाद में यहाँ के लड़कियों के साथ छेड़ छाड़ भी की जाती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इन रिसोर्ट को बंद करने की मांग की है , हालांकि ग्रामीणो ने निम्बू बागान में घुसकर लड़के और लड़कियों की तलाश भी की लेकिन कुछ हाँथ नहीं लगा , इधर हंगामे की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

