
10 हजार लोगों के आने की उम्मीद सरकार की योजनाओं का प्रदान किया जाएगा लाभ


जमशेदपुर।
असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मुख्यधारा में लाने एवं सरकार की ओर से प्राप्त योजनाओं से आच्छादित करने के लिए कल गोपाल मैदान में सूबे का दूसरा लीगल सर्विसेज इंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त कैंप का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश श्री डीएन पटेल करेंगे। मौके पर कई अन्य नए पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन के संबंध में संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज प्रसाद एवं उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मुख्यधारा में लाने के लिए उक्त कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज प्रसाद ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पूर्व से ही कानून बने हुए हैं। साथ ही उनके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। फिर भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वालेे लोग इन योजनाओं के लाभ से वंचित है। उन्हें मुख्यधारा में लाने एवं योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए असंगठित क्षेत्र के कामगारों का निबंधन कराया गया है। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग दो लाख लोगों का पंजीकरण किया गया है। जिससे उचित लाभुकों को उचित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
मौके पर मौजूद उपायुक्त श्री अमित कुमार ने कहा कि लीगल सर्विसेज इंपावरमेंट कैंप में विभिन्न विभागों के 35 इंस्टॉल लगाए जाएंगे जहां योजनाओं कि प्रदर्शन के साथ साथ उचित लाभुकों को इससे आच्छादित किया जा सके। उन्होंने बताया बताया कि एंपावरमेंट कैंप का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं वंचित क्षेत्र के लोगों को उनके हक से आच्छादित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री एस एन सिकंदर भी मौजूद थे।
इन विभागों के लगेंगे स्टॉल
श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कौशल विकास, पशुपालन, कृषि, मत्स्य, शिक्षा, स्वास्थ्य,नगरीय प्रशासन, पुलिस विभाग, डीआरडीए, लाइवलीहुड आदि
आज दिन भर नो एंट्री रहेगी
बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित लीगल सर्विसेज इंपावरमेंट कैंप के चलते वहां होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल 25 फरवरी रविवार को दिन भर No Entry की घोषणा की है। इसके तहत सुबह 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में सभी यातायात थाना प्रभारियों को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश जारी किया गया है।
लॉयर्स एवं पी एल वी की 11 टीम का गठन
लीगल सर्विसेज इंपावरमेंट कैंप में सेवा प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पैनल लॉयरएवं पारा लीगल हो वोलंटियर्स कि 11 टीम का गठन किया है। प्रत्येक टीम में 2 पैनल लॉयर एवं 10 पारा लीगल वालंटियर्स रखे गए हैं । सभी गोपाल मैदान में स्टॉल पर तैनात रहेंगे साथ ही वहां आने वाले कामगारों कि मदद के लिए तत्पर रहेंगे।
लोक अदालत में 99 वादों का निपटारा
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 98 मामलों का निपटारा किया गया वही घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में एक मामले सुलझाएगा जिससे समझौता के तहत 23 लाख 5000 ₹375 राजस्व के रुप में प्राप्त हुए वादों के निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की 9 पीठो का गठन किया गया था

