
खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना, डस्टबिन जलाने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में बेहतर प्रदर्शन हेतु हर नागरिक की भूमिका जरूरी
जमशेदपुर।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति “ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम 2016” को शहर में सख्ती से पालन करवाने की कार्य योजना बना रहा है। आगामी 15 नवम्बर से उक्त नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त नियम के अनुसार कूड़ा उत्पन्न करने वालों को ही व्यवस्थित तरीके से कूड़ा को नगर निकाय को हस्तांतरित करने या स्वयं निस्तारण करने की अनिवार्यता है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि “स्वच्छता” प्रशासनिक विषय की बजाय एक सामाजिक एवं व्यवहारात्मक विषय है अतः स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में जमशेदपुर के बेहतर प्रदर्शन हेतु यहाँ के हर नागरिक की भूमिका जरूरी होगी।
गैर जिम्मेदार सफाई निरीक्षकों एवं संवेदकों पर होगी कार्रवाई
बताया कि शहर की स्वच्छता के दैनिक प्रतिवेदन के आधार पर सफाई निरीक्षकों एवं संवेदकों का मूल्यांकन करने का निदेश सिटी मैनेजर को दिया गया है। लापरवाही सामने आने पर सफाई निरीक्षकों का वेतन रोकने और संवेदकों को काली सूची में डालने की कार्यवाई की जाएगी।
शहर को बांटा तीन जोन में
अक्षेस अंतर्गत आने वाले शहर को पूर्वी, केंद्रीय तथा पश्चिमी जोन में बांटा गया है। बीते सप्ताह ही तीनों जोन में नए सिरे से संवेदक बहाल कर दिए गए हैं। नागरिक अपने सम्बंधित जोन के इन हेल्पलाइन नंबरों पर गंदगी की शिकायत कर सकते हैं :-
पूरबी जोन : सफाई निरीक्षक -9835951319, संवेदक -8409894227
पश्चिमी जोन : सफाई निरीक्षक -9431381899 , संवेदक -9334893351
केंद्रीय जोन : सफाई निरीक्षक – 9431309004 , संवेदक -9955681310
संजय कुमार ने कहा कि निरीक्षकों एवं संवेदकों के वर्ताव एवं कार्यप्रणाली से जुडी शिकायतें सीधे विशेष पदाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर7635094335 पर सन्देश के माध्यम से भेजें।

