
जमशेदपुर।


शहर के गोविदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी फाटक के पास एक चलती ट्रेन से गिर जाने के काऱण गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानिय थाना प्रभारी तंजील खान ने ईलाज के लिए पहले तो टेल्को अस्पताल ले गए। स्थिती गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गभींर बताई जा रही है।
इस सदर्भ मे गोविंदपुर थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि उन्हे सुचना मिली की गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी फाटक के पास पटरी पर कोई व्यक्ति बेहोश पड़ा है।उसी सुचना पर पुलिस वहां पहुची तो सुचना को सही पाया । बेहोश यूवक को तुंरत ईलाज के लिए टेल्को अस्पताल लाया गया । जहां डाक्टरो ने कहा कि इसे टाटा मुख्य़ अस्पताल ले जाया ।वहां से उठाकर टी एम एच ला कर भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत गभींर बताई जा रही है।
उन्होने कहा कि उस यूवक के पॉकेट से दिल्ली से खड़गपुर का टिकट और पेन कार्ड मिला। पेन कार्ड से उसकी पहचान समीर साव के रुप मे की गई ,वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिला के पांचकुड़ा का रहने वाला है।उन्होने कहा कि उसके परिजनो की सुचना दे दी गई है । देर रात तक टाटा पहुंचने की संभावना है।

