
जमशेदपुर, ।
अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले कर्मचारियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने हेतु स्टीलेनियम हॉल में आज एक विशेष शाबाशी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसप पर टाटा स्टील के एम डी टी. वी. नरेन्द्रन, मुख्य अतिथि के रुप मे मौजुद थे। उन्होंने टाटा स्टील, इंडिया ऑपरेशन्स के विभिन्न डिवीजनों एवं विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कुल 43 कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुरस्कृत होनेवाले कर्मचारियों को एक प्रमाणपत्र के अतिरिक्त भारत के चुनींदा पर्यटन स्थलों पर पूरे परिवार के साथ चार दिन / तीन रात के लिए एक विशेष बोनांजा हॉलिडे पैकेज भी दिया गया। इस समारोह में सभी वाइस-प्रेसिडेन्ट, विभाग प्रमुख, लाइन मैनेजर एवं एचआरएम के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
कंपनी के सभी गैर-अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए एचआरएम विभाग द्वारा आयोजित इस शाबाश अवार्ड समारोह की शुरुआत वर्ष 2002-03 में की गयी थी। इस स्पेशल शाबाशी समारोह के जरिए प्रत्येक वर्ष सेफ्टी, पर्यावरण, क्वालिटी, दक्षता, कार्य अनुशासन, सहकर्मियों एवं टीम के सदस्यों के लिए चिंता व सरोकार, सकारात्मक बदलाव हेतु पहल एवं सृजनशीलता की दृष्टि से अनुकरणीय प्रदर्शन करनेवाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। अबतक कुल 281 कर्मचारियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

