Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-टांगराईन स्कूल के 174 छात्र-छात्राओं ने 20 तक का पहाड़ा रटकर लिया ट्रेन में सफर का आनंद, साथ में ४७ अभिभावक भी
Top Stories

जमशेदपुर-टांगराईन स्कूल के 174 छात्र-छात्राओं ने 20 तक का पहाड़ा रटकर लिया ट्रेन में सफर का आनंद, साथ में ४७ अभिभावक भी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 22, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
आपने कभी ट्रेन देखी है? कभी ट्रेन की सवारी की है? आपको आनंद आता है? कितना आता है? उतना ही आता है जितना पोथेर पाँचाली की दुर्गा और उसके भाई को पहली बार ट्रेन देखने पर आया था?

तो पहली बार ट्रेन पर चढ़ने के लिए आप क्या कुछ कर सकते हैं? कैलकुलस सीख सकते हैं? या फिर सांख्यिकी? थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी? नहीं? तो फिर क्या आनंद?

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के कुल १७४ बच्चों ने पहली बार ट्रेन की सवारी करने के लिए न केवल बीस तक का पहाड़ा याद किया, बल्कि ट्रेन की सवारी के उत्साह में भोर ३.०० बजे से उठकर अपने माता-पिता को भी उठाया और जल्दी तैयार होने और स्टेशन पहुँचने के लिए उन्हें नाकों-दम कर दिया। कुल १७४ बच्चे और ४७ माता-पिता ट्रेन आने की घंटी बजने से एक घंटा पहले ही हल्दीपोखर स्टेशन पर मौजूद थे।

हल्दीपोखर स्टेशन पर आज भोर से ही टांगराईन सरकारी स्कूल एवं आसपास के स्कूलों के भी उत्साहित बच्चों ने पूरे स्टेशन और आसपास के माहौल को पहाड़ामय और गणितमय कर दिया। बच्चे इतने उत्साहित थे कि उन्होंने कई रेलवे के कर्मचारियों को भी शायद बीस तक का पहाड़ा याद करा दिया होगा।

यह अवसर था उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के शिक्षकों द्वारा किये गये एक अनूठे प्रयोग को आजमाने का। यह प्रयोग न केवल सफल साबित हुआ, बल्कि इसने यह भी प्रमाणित किया कि बच्चे एवं अभिभावक प्रकृति से शिक्षा और ज्ञान के अनुरागी होते हैं, जरूरत है बस उन्हें एक सही नेतृत्व देने की और कब क्या करना है यह बताने की।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन द्वारा बच्चों से यह वायदा किया गया था कि उन बच्चों को हल्दीपोखर से बादामपहाड़ तक की ट्रेन यात्रा करायी जाएगी, जो बीस तक का पहाड़ा याद कर लेते हैं। यह घोषणा इतनी प्रभावकारी साबित हुई कि अधिकांश बच्चों ने कड़ी मेहनत कर देखते-ही-देखते बीस तक का पहाड़ा रट लिया।

स्कूल प्रबंधन ने वायदा निभाते हुए आज कुळ १७४ बच्चे-बच्चियों एवं साथ में ४७ अभिभावकों को हल्दीपोखर से बादामपहाड़ तक की ट्रेन सवारी करायी। उत्साहित बच्चों ने ट्रेन की इस सवारी का भरपूर आनंद लिया। रास्ते भर वे एक-दूसरे को पहाड़ा भी सुनाते रहे और साथ ही ट्रेन पर चढ़ने के अनुभव के बारे में एक-दूसरे को बताते भी रहे। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ ट्रेन की सवारी करने के इस अवसर का जमकर आनंद लिया।

स्कूल प्रबंधन ने २० का पहाड़ा याद करने पर ट्रेन की सवारी कराने के इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसे वार्षिक कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया है।

इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विभिन्न प्रकार की व्यवस्था का ध्यान रखने, परिवहन तथा बच्चों की सुरक्षा पर नजर रखने एवं पूरी योजना के क्रियान्वयन में अहम योगदान करनेवालों में प्रमुख थे वार्ड मेम्बर मोगला माँझी, सुराय माँझी, उज्ज्वल मंडल, सुशीला टुडू, सुशील मुंडा, पूर्व मुखिया राजाराम मुंडा, सुबोल दास, प्रणव भकत, गोंडरो सरदार, जीतेन सरदार, बोजो सरदार, सीता रानी, सुहासिनी भगत, सुदन खंडवाल एवं निमाई दास।

इस यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय समिति के सदस्यों, सभी शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामीणों, मीडिया के लोगों तथा रेलवे कर्मचारियों का योगदान काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने सभी ग्रामीणों, शिक्षकों, मीडियाकर्मियों एवं रेलवे कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी स्कूल की ओर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur news:अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

July 7, 2026

Jamshedpur News:चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026

Seraikela Kharsawan News :हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दो ड्राइवरों की दर्दनाक मौत!

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.