
झाऱखंड के कुर्मियो को आदिवासी का दर्जा मिलना चाहिए- हार्दिक पटेल


जमशेदपुर।
कुरमी सेना के द्वारा आयोजित करमा महोत्सव मे भाग लेने राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के प्रमुख हार्दिक पटेल आज जमशेदपुर पहुँचे।शहर पहुंचने पर उनका कुर्मी सेना के कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया। सबसे पहले वे सोनारी स्थित शहीद स्थल गए ।जहां उन्होने निर्मल महतो के समाधी पर पुष्प चढाकर श्रद्धाजंली अर्पित की । उसके बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के चित्र मे माल्यर्पण किया।उसके बाद सुधीर महतो के परिवार वालो से मिलकर उन्हे सात्वना दी।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि झाऱखंड मे शहीदो की घरती है और यहां के शहीदो को नमन करने के लिए मै यहां आया हुँ। इसके अलावे वे झारखंड के कुर्मीयो के लड़ाई के समर्थन करने के लिए आए है। उन्होने कहा कि यहां के कुरमियो की लड़ाई उचित है सरकार को उनका हक जरुर देना चाहिए।क्योकि यहां के कुर्मी भी काफी पिछड़े है। इस कारण उन्हे आदिवासी का दर्जा जरुर देना चाहिए। उन्होने कहा कुर्मीयो की इस लड़ाई मे हमारा पुरा सहयोग रहेगा।
बिहार चुनाव पर अपनी प्रतिक्रीय देते हुए उन्होने कहा कि वे वहां चुनाव के प्रचार मे नही बल्कि वहां के कुरमियो को एक करने के लिए जा रहे है। उन्होने कहा पटना मे कुरमियो के लिए पहली रैली करने जा रहे है। और उसी रैली मे दुसरे रैली का एलान किया जाएगा।

