
जमशेदपुर।


झारखण्ड प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंदर सूर्यवंशी 29 अक्तूबर को शिर्डी स्थित साईं बाबा के दरबार के हाजरी लगायेंगे । स्वास्थ्य मंत्रालय कार्यलय के कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्तूबर श्री रामचंदर सूर्यवंशी महाराष्ट्र के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गिरीश डी महाजन के साथ मुंबई में एक बैठक में हिस्सा लेंगे एवं रात्रि में विश्राम मुंबई में ही करेंगे । 29 अक्तूबर को सुबह मुंबई से शिर्डी विमान से आएंगे एवं दोपहर में साईं बाबा के दर्शन करेंगे I संध्या में श्री साईं बाबा संसथान विश्वस्त व्यवस्था , शिर्डी के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या एवं साईं धाम ट्रस्ट , रांची के पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे । भजन संध्या में जमशेदपुर के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत कलाकार पंकज झा बाबा के दरबार में अपनी भजन प्रस्तुत करेंगे I इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एवं बाबा के दर्शन के लिए साईं धाम ट्रस्ट रांची के करीब 80 भक्तों के एक मण्डली आज रात्रि में शिर्डी पहुँच रही है ।

