
जमशेदपुर।


झाऱखंड स्टील ठेका मजदूर संघ ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टाटा स्टील के जेनरल ऑफीस गेट के समीप प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के उपारांत टाटा स्टील के एम डी के नाम ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वे लोगो टाटा स्टील के अस्थायी मजदुर है 1990 मे जब कंपनी प्रबधन के द्नारा कई लोगो को स्थाई करण किया जा रहा था। तो कुछ लोग उसमे छुट गए थे।बाद मे टाटा प्रबंधन के द्वारा कहा गया था इनकी नियमीत किया जाएगा .। लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक कंपनी के द्वारा हम मजदुरो का स्थाई करण नही किया गया है। जिस कारण हमलोगो की स्थिती दयनीय बनी हुई है। । यूनियन के रामधारी गौड़ ने बताया कि इस कारण झारखंड स्टील ठेका मजदूर संघ सोमवार से टाटा स्टील प्रबंधन के खिलाफ 36 घंटे का प्रदर्शन शुरू किया है उन्होने कहा कि कंपनी प्रबंधन की वादाखिलाफी से मजदूरों में काफी रोष है।

