
जमशेदपुर।
गोलमुरी अंतर्गत विजय नगर में नवयुवक चेतना मंच की ओर से आयोजित श्रीश्री काली पूजा समिति के भव्य पंडाल का विधिवत उद्घाटन बुधवार शाम मुख्यातिथियों द्वारा फ़ीता काटने के उपरांत नारियल फोड़कर संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यातिथियों ने सबों के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,टाटा स्टील यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, सामाजसेवी शिवशंकर सिंह, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष पवन पांडेय, पूजा कमिटी के संरक्षक सह कांग्रेस जिला महामंत्री रजनीश सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालचंद सिंह मौजूद रहें। वहीं कमिटी की ओर से संरक्षक रजनीश सिंह,संयोजक अप्पू तिवारी, मंटु तिवारी,अध्यक्ष गौरव कुशवाहा, रत्नेश सिंह,छोटू,विक्रम पंडित,कुमार सौरव,ऋषभ सिंह,प्रवीण प्रसाद,अरुण पांडेय, विशु सिंह,रंजीत सिंह,रवि मुंडा समेत अन्य मौजूद रहे। मौके पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने कहा कि गुरुवार को रात्रि बेला में माँ काली की वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक आराधना होगी तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

