संवाददाता,जमशेदपुर ,02 मार्च

जमशेदपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जमशेदजी नसरवान जी टाटा की 176वीं जयंती के शुभ अवसर पर जुबली पार्क समेत शहर को नयी नवेली दुल्हन की तरह विद्युत सज्जा से सजाया गया है। विद्युत सजावट 5 मार्च गुरूवार तक रहेगी। 4 दिनों तक रहने वाली विद्युत सज्जा का उद्घाटन सोमवार की संध्या 6.30 बजे टाटा संस के डायरेक्टर इरशात हुसैन ने बटन दबाकर किया। बटन दबाते ही पुरा जुबली पार्क एवं आसपास का क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।
वहीं पार्क परिसर में टाटा स्टील की प्रदर्शनी का उद्घाटन 6.45 बजे टाटा संस के ग्रुप एक्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य एनएस राजन के कर कमलों द्वारा किया गया। इसमें टाटा समूह के संस्थापक की जीवनी से जुड़ी तस्वीरें प्रदशित की गयी है। यहां उनकी जीवनी, प्रेरक प्रसंग, उद्योग एवं समाज के विकास के बारे में उनकी सोच आदि को रेखाकिंत करती तस्वीरें आम लोग देख सकेंगे। जुबली पार्क में संस्थापक की आदमकद प्रतिमा के सामने जगमग बैलून पर जमशेदजी नसरवानजी टाटा की तस्वीर देखने को मिलेंगी। इस बैलून की विशेषता यह है कि रात में आसमान में उड़ते बैलून रौशनी से जगमग रहेंगे और उसमें संस्थापक की तस्वीर दिखेगी जो अंकित है।
इसके अलावा बेल्डीह लेक में 5 मार्च तक रोजाना संध्या 7 से रात्रि 9 बजे तक चार बार लेजर शो होगा। दुल्हन की तरह सजी जुबली पार्क में लाइटिंग का आनंद आम जनता ने सोमवार को भी उद्घाटन के बाद उठाया। पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोगों ने विद्युत सज्जा का आनंद लिया। उद्घाटन के शुभ अवसर पर टाटा स्टील के अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारी, जुस्को यूनियन के अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे। मालूम हो कि जुबली पार्क के अलावा लौहनगरी में जगह-जगह विद्युत सज्जा की गयी है। इसे देखने के लिए शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी लोग आते हैं। लगभग 225 एकड़ में फैले जुबली पार्क को लाइटिंग के विभिन्न प्रकार से पश्चिम बंगाल के चंदननगर के कारीगरों ने कलाकृतियां बनायी है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी।