जमशेदपुर -जुगसलाई की महिला ने पति पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप

63

 

जमशेदपुर। जुगसलाई गौरी शंकर रोड सोनार गली की रहने वाली तजिंदर कौर ने अपने पति तरनजीत सिंह भाटिया पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी कहना है कि लगभग दो साल पहले उसकी शादी तरनजीत के साथ हुई थी। शादी के 3-4 माह बाद सास-ससुर, जेठ, देवर एवं पति उसे प्रताडि़त करने लगे। ससुराल वालों से किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वह घर से निकलकर साकची महिला थाना में 23 अप्रैल 2013 को जाकर पूरी घटना की जानकारी दी थी। 12 मई 2013 को महिला थाना में ससुराल वालों ने समझौता कराकर मामले को शांत कर लिया था। वह अपने पति के साथ रहने लगी लेकिन पति में कोई सुधार नहीं आया। इस संबंध में तजिंदर ने शुक्रवार को सिटी एसपी कार्तिक एस से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है। भुक्तभोगी महिला का कहना है कि उसकी चार वर्षीय पुत्री को तरनजीत ने अपने पास रखकर उसे (तजिंदर) घर से बेघर कर दिया है। पिछले दो सप्ताह से वह अपने पिता के घर में रह रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More