
जमशेदपुर।


नियमो की अनदेखी करने वाले जमशेदपुर के होटलों, लॉज व अन्य प्रतिष्ठानो के संचालको पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही की रणनीति बना ली है। शहर व आसपास में निकायों से लाइसेंस लिये बिना चल रहे होटल, लॉज, विवाह भवन, धर्मशाला आदि सील करने का निर्देश उपायुक्त ने दे दिया है, निर्देश के बावजूद लाइसेंस के लिए कम आवेदन आने पर डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने शहरी क्षेत्र के तीनों निकायों के विशेष पदाधिकारियों को अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस समबन्ध में धालभूम अनुमंडलाधिकारी ने बताया की सरकार के नियमो की अनदेखी करने वालो को रोकने, पर्यटकों पर नजर बनाये रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी जिला प्रसाशन ने उक्त कदम उठाया है.…

