
जमशेदपुर ।


साकची थाना परिसर में स्थित सीसीआर परिसर से गुरुवार को होली के मद्देनज़र जिला प्रसाशन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया,। सिटी एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। मुख्य रूप से शहर में लोग होली को शांति पूर्ण तरीके से मनाये इसको लेकर जिला प्रसाशन ने कई तयारी की है और इसी के मद्देनज़र यह फ्लैग मार्च निकाला गया, इसमें जिला पुलिस बल जवान के अलावे रेफ की टुकड़ी भी शामिल थी, बातचीत के क्रम में सीटी एसपी प्रभात कुमार ने कहा की होली खुशियों का त्यौहार है इसलिए इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाये, और किसी भी तरह से अफवाहों से बचे, अगर सोसल मीडिया के माध्यम से कोई भी घटना की सुचना किसी को मिलती है तो पहले उसका सत्यापन स्थानीय थाने से करे . इन्होने कहा की पुलिस सेवा के लिए तत्पर है और किसी भी तरह के गलत अफवाह फ़ैलाने वाले को पुलिस नहीं बक्षेगी, सोसल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी हुई है, वहीँ त्यौहार में हुडदंग करने वालों पर भी पुलिस जे द्वारा कड़ी करवाई की जाएगी ।

