
जमशेदपुर।


जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र टिकडी पहाड़ दोपहर के दो बजे पुलिस और सयुक्त कॉबिग अभियान के तहत पुलिस और नक्सलियो की बीच मुठभेड़ हुई । इस दौरान पुलिस की ओर से एक सौ से भी अधिक गोलियां दागी गई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भागने मे सफल रहे। इस दौरान नक्सली साहित्य के अलावे 10 पिट्टु भी बरामद किया गया ।इस अभियान के नेतृत्व ए एस पी (अभियान) शैलेन्द्र वर्णवाल कर रहे थे।
इस सदर्भ मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यू ने कहा कि जिला पुलिस और सी आर पी एफ(193) का सयुक्त कॉंबिग अभियान चलाया जा रहाथा। उसी दौरान पूलिस को सूचना मिली कि बुरुडीह डैम के टिकड़ी गांव के पास स्थित पहाड़ पर नक्सलियो की जत्था ठहरा हुआ है। उसी आधार पर Fपुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो नक्सलियो के द्नारा फायरिंग किया जाने लगा।हमलोगो ने भी जबाबी फांयरिंग किया ।नक्सलियो की ओर से 200 राउण्ड फायरिंग की गई । जब की हमलोगो की ओर से जबाबी फायरिंग मे 150 गोलिया चलाई गई।जिसके कारण सभी नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होने कहा जिला पुलिस के जबाबी फायंरिग मे एक नक्सली को गोली लगी है। हालकि लेकिन सभी भागने मे सफल रहा। उन्होने कहा कि इस दौरान घटना स्थल से 10 पिट्टु के अलावे पिस्टल , 303 पुलिस के द्वारा लुटी गई रायफल मैगजीन 6 राउण्ड लोडेड ,786 एक पिस्टल दो मैगजीन लोडेड,तीन जिलेटीन , काफी संख्या मे नक्सली साहित्य के अलावो नक्सली बैनर बरामद किये गए।
उन्होने कहा कि नक्सली दस्ता में 10 से 12 नक्सली होने की बात बतायी जा रह है, जिसमें दो महिला नक्सली शामिल थी, एक महिला को गोली लगी है, जिसे सीआरपीएफ पुलिस गांव का घेराबंदी कर घायल नक्सली को खोजने में लगी है. मुढभेड नक्सली रंजीत पाल उर्फ राहुल का दस्ता बताया जा रहा है

