
जमशेदपुर।


सुदरनगर थाना क्षेत्र तुरामडीह में संथाल समाज के लोगो ने नव निर्मित जाहेरथान निर्माण का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। इस जाहेर थान को निर्माण करने को लेकर .हो समाज और संथाल समाज के लोग आमने सामने आ गए है ।.वहीं इस घटना के विरोध में हो समाज के लोगो ने विरोध जताया और तुरामडीह माईनस को ३ अक्तूबर से बंद कर दिया और गेट को जाम रखा। .
वहीं जिला प्रशासन ने आज दोनों पक्षो के लोगो के बीच समझौता करने के लिए प्रयास भी किया लेकिन जिला प्रशासन को इस मामले मे सफलता हाथ नही लगी । एस डी ओ को बैरंग हाथ लोटना पड़ा । .वहीं दोनों समाज के दो पक्षो के बीच तनाव बना हुआ है । वहीं तनाव को देखते हुवे भारी संख्या में पुलिस बल तुरामडीह के गेट के पास बुला लिया गया है।
वहीं संथाल समाज के लोगो का कहना है कि हो समाज के लोग गलत कर रहे बेमत्लब के विरोध कर रहे है । जबकि हो समाज के लोग का कहना है की नव निर्मित जाहेर थान को हमलोग विरोध कर रहे है कम्पनी के अंदर नहीं बनना चाहिए ।
.वहीं दोनों पक्षो के लोगो को समझाने एसडीओ पहुंचे । उन्होने कहा कि दोनो पक्षो बाते जिला प्रशासन ने सुन लिया है । जल्द ही मामला को सुलझा लिया जाएगा।

