
जमशेदपुर।
रविवार देर शाम हुए अचानक हुए तेज आंधी पानी से होने से यहां के लोगो बढती गर्मी राहत मिली ।लगातार चार घंटे पानी होने से शहर के आस पास क्षेत्रो की बिजली सेवा बधित हो गई । बिजली की आपूर्ती देर रात तक ठीक नही हो पाई थी।वही हावङा- मुम्बंई रेल मार्ग के सीनी-गम्हरिया के बीच रेल लाईन पर पेङ गिर जाने के कारण कई घंटो तक यह मार्ग अवरुद्ध रहा ।इस दौरान मैन लाईन के अप मे पांच यात्री गाङी और डाउऩ मे चार गाङिया जहां तहां फंसी रही।रेलवे विभाग के अनुसार देर रात ओ एच ई को ठीक कर दिया गया है और परिचालन समान्य हो गया।
कौन ट्रेन कहां फंसी रही प्रमुख ट्रेने


1. चक्रधरपुर—दुर्ग –दानापुर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस व आद्रा एक्सप्रेस
2. राजखंरसावा – दुरतों एक्सप्रेस
3. सीनी—गीतांजली एकक्सप्रेस
4. लोटा पहाङ— चेन्नई-आसनसोल
5. गोईलकेरा—उत्कल एक्सप्रेस
6. टाटानगर –शालीमार-कुरला एक्सप्रेस
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जमशेदपुर और इसके आस पास क्षेत्रो मे हुई बारिश 9.9एम एम रिकार्ड किया गया ।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्के बारिश होने की संभावना है।
वही तेज आधी के बारिश होने के कारण कई शादी के लिए पंडाल भी उङ गए। इस दौरान बिजली कङकने के काऱण कई घरो के फ्रिज और टी वी खराब होने की भी सुचना है। कई जगहो पर बङे बहे पेङ सङक पर गिर जाने के कारण सङक मार्ग भी बंद गो गये।

