
जमशेदपुर।
लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ के नहाय-खाय के शुभ अवसर पर सोनारी में सामाजिक संस्था ‘सेवा सहयोग केंद्र’ की ओर से ज़रूरतमंद तथा व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच छठ पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया. सोनारी डिस्पेंसरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने आयोजित उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो तथा बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे।
संस्था की ओर से कुल 1001 सूप (पूजन सामग्री सहित) का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी श्रीवास्तव ने की.
इस दौरान दोनों ही अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्व त्यौहार हमे आपसी एकता और सद्भाव का संदेश देता है। संस्था के इस प्रयास से हमारी सामाजिक एकता और बढ़ेगी।
मौके पर विशेष रूप से अजय श्रीवास्तव, भाजपा सोनारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अरुण तिवारी, किशोर ओझा, विनोद ओमंग के अलावा अश्विनी श्रीवास्तव, मिथलेश सिंह, हरेंद्र कुमार, शशांक शेखर श्रीवास्तव, जगदीश राव, विजय प्रताप, आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार, अशोक मंडल, नीरज श्रीवास्तव, जितेंद्र, केशव रजक सहित सैकड़ो बस्तीवासी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रवि झा

