
जमशेदपुर।
सरायकेला- खरसावा जिला के चाण्डिल थाना क्षेत्र स्थित NH-33 पर पारडीह क्षेत्र स्थित काली मंदिर के समीप जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही टैंकर में पीछे से एक कार के घक्का मार दिए जाने से उसमे सवार चार युवको की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को स्थानिय लोगो के प्रयास से जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतको की पहचान जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के दस नबंर बस्ती के रहने वाले रविद्र सिह उर्फ रोमी, अविनाश कुमार , शिवा सिंह और अंकित सिह के रुप में की गई है। वही घटना की पृष्ठि चाण्डिल थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने भी किया है। उन्होने कहा कि इस घटना मे चार की मौत हुई है। और एक घायल है। जिसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है। वही चाण्डिल पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेजवा दिया है।

