
जमशेदपुर।
चयनिका हत्याकांड के मामले में झारखंड महिला आयोग ने काफी गभीरता है। इस मामले को लेकर सोमवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण चयनिका के माता- पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की । उन्होने चयनिका माता पिता को भरोसा दिलाया कि आरोपी डाक्टर को कड़ी से कड़ी सजा मिले उसके लिए महिला आयोग से प्रयास करेगी। उन्होने कहा कि इस मामले मे एस एस पी से लेकर बागबेड़ा थाना प्रभारी से बातचीत की। उन्होने कहा कि शहर की एक बेटी के साथ घटना काफी गंभीर दुर्भाग्य पूर्ण मामला है। उन्होने कहा कि महिला आयोग चयनिका के परिवार को न्याय दिलवायेगा इसके लिए आयोग काफी गंभीर है। करीब आधे घंटे थाना परिसर में हुए बातचीत के दौरान कल्याणी शरण चयनिका के मां- पिता और दोनो मामा से बातचीत कर चयनिका के बार मे जानकारी प्राप्त की। चयनिका के परिजनो ने साफ तौर पर कल्याणी शरण को कहा कि चयनिका इस रिश्ते के बारे मे हमे जानकारी नही थी।
उसके परिवार से मिलने के बाद सभी महिला आयोग की टीम होटल जिजंर भी गई। और वहां महिलाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
तीन दिन पूर्व कोलकाता के डॉक्टर द्वारा अपनी ही प्रेमिका की होटल जिंजर के कमरे में हत्या कर उसे ट्रॉलीबैग में भरकर टाटानगर स्टेशन के बाहर छोड़ आने की घटना का संज्ञान लेकर दौरा किया।

