
संवाददाता,जमशेदपुर ,11 मार्च


चंदन झा ने जमशेदपुर के सीटी एस पी का कार्यभाल संभाल लिया ।सिटी एस पी का कार्यभाल संभालने के बाद चंदन झा ने जिले के एस एस पी अमोल बी होमकर और ग्रामीण एस पी शैलेन्द्र कुमार सिंहा से भेट की । इस दौरान सिटी एस पी को एस एस पी ने कई दिशा निर्देश भी दिए।
ईंनाडू इंडिया से बातचीत मे चंदन झा ने बताया की उनकी पहली प्राथमिकता शहर की सुरक्षा व्यवस्था कैसे कायम रहे उस को देखना । उन्होने कहा कि यह शहर उनके लिए नया नही है इससे पहले वह यहां पर ट्रेनिग ले चुके है .।और सारी व्यवस्था से अवगत है।
उन्होने कहा कि शहर के सारे थानेदारो को निर्देश दे दिया गया है वे 12-14 घंटे फील्ड में रहने का निर्दश दिए है। ताकि शहर वासी भय मुक्त रह सके .उन्होने कहा कि शहर मे ट्राफीक समस्या को ठीक करना भी बहुत बङी जिम्मेदारी है ।उसे सुधार किया जाएगा।

