
जमशेदपुर।


जादूगोड़ा में ग्रामीणों ने अपने विभीन्न मांगो को लेकर एक विशाल रैली निकाल कर जादूगोड़ा में स्थित युसिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान जादूगोड़ा के मुख्य सडको को एक घंटे तक जाम रखा गया ।
इस रैली में करीबन पांच गावो के ग्रामीण शामिल थे । वहीं ग्रामीणों के मांग है कि युसिल द्वारा आदिवासी के जमींन अधिग्रहण कर उस जमींन पर बाहरी ब्यक्ति को दे दिया गया । और उनके द्वारा वहां व्यव्साय किया जा रहा है।वही प्रदर्शन के उपरांत युसिल एम डी के नाम एक ज्ञापन सौपा गाया ।ज्ञापन मे कहा गया है कि युसिल के द्वारा सभी मेट्रिक पास आदिवासी युवक को कम्पनी में नौकरी दिया जाय।इसके अलावे यूसिल से प्रभावित सभी गावं में ग्राम सभा भवन निर्माण कराया जाय। युसिल के विस्थापितो सभी लोगो को नौकरी पर पुनर्वास दिया जाय । यदि इस मामले को युसिल प्रबंधन गंभीरता से नही लेगा तो इस मांमले को लेकर युसिल के सभी गेट को जाम कर देगे.

