
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के ट्रासपोर्ट के घर मे हुए चोरी का मामला खुलासा कर दिया हैं।पुलिस ने इस मामलें में चोरी के सारा समान बरामद कर लिया हैं। वैसे इस मामले तीन लोगो को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
इस संदर्भ मे एस एस पी अमोल बी होमकर ने बताया कि 31 मार्च को गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्युजी क़ॉलोनी के रहने वाले ट्रासपोर्टर हरविदंर सिह के यहां चोरो ने लाखो रुपये की संपति अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया था।इस मामले मे जिला पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई।उस विशेष टीम के द्वारा तीन लोगो के गिरफ्तार किया गया था।उऩ्होने कहा कि पकङे गए चोरो से पुछताछ के आधार पुलिस ने बिहार के वैशाली जिला के सोनार अजय कुमार को पटना के कदमकुआ से पकङा ।
और पुलिस ने उसके पास से गलाया हुआ सोना का बिस्कीट लगभग(721 (मुल्य लगभग 20 लाख रुपया)और आरोपी के पास से बाईस हजार नगद और चोरी का मोबाईल भी बरामद किया हैं।

