
जमशेदपुर ।
बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नम्बर तीन काली मंदिर के पास गैंगवार में एक युवक की हत्या हो गई है. हत्या से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान फिलाहल अब तक नहीं हो पायी है. मृतक के कमर में एक लोडेड देशी कट्टा भी देखा गया है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना स्थल से महज 50 मिटर की दुरी पर एक लोडेड मैगजीन भी पुलिस ने बरामद किया है. हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानिय लोगों की माने तो गोली की आवाज सुनने से उनको जानकारी हुई कि इस जगह पर हत्या हो गई है. हालांकी स्थानियों की माने तो दो युवक हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद रमणी फ्लैट की ओर भागते हुए भी देखा गया है. वहीं पुलिस भी इस घटना को गैंगवार मान रही है. साथ ही पुलिस ने मौके वारदात से एक लोडेड देशी कट्टा, एक लोडेड मैगजीन सहीत मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है. पुरे मामले की छानबीन कर रही है ।



